अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय(Best time to study)

अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय (Best time to study)

अध्ययन के लिए उत्तम समय का चुनाव करना बहुत मुश्किल है। सभी मनुष्य के मस्तिष्क अलग अलग होता है। उनके सोचने और समझने की क्षमता अलग-अलग होते हैं। ऐसे तो अध्ययन के लिए उत्तम समय (Best time to study) यह है कि जब " इच्छा" करे तब अध्ययन करें। इससे अधिक  gain कर सकते हैं। gain अधिक तो सफलता जल्दी प्राप्त होता है।

आज के समय में पढ़ाई का सही समय चुनना क्यों जरूरी है?


आज मोबाइल, सोशल मीडिया और मनोरंजन के अनेक साधनों के कारण विद्यार्थियों का ध्यान जल्दी भटक जाता है। इसलिए केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही समय पर पढ़ाई करना भी आवश्यक हो गया है। जब मन शांत हो और ध्यान भटकाने वाली चीजें कम हों, तब अध्ययन अधिक प्रभावी होता है।

                     इच्छा के विपरीत हम अध्ययन करते हैं तो कुछ भी कारगर नहीं होता। कुछ बच्चे अधिक अध्ययन करते हैं, कई विद्यार्थी दिनभर किताबों के सामने बैठे रहते हैं, लेकिन उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं होता। दूसरी ओर कुछ विद्यार्थी कम समय पढ़कर भी अच्छे अंक प्राप्त कर लेते हैं। इसका कारण यह है कि वे पढ़ाई के समय पूरी एकाग्रता रखते हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो कम अध्ययन करके बहुत अधिक गेन करते हैं। सारा खेल मस्तिष्क का होता है।

मैट्रिक के परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए यहां क्लिक करें
                    
कहने का मतलब यह है कि जो बच्चे कम अध्ययन करके अधिक gain करते हैं। उस बच्चे के लिए अध्ययन का समय सबसे उत्तम है। जिस समय में वह अध्ययन कर रहा है। यह जरूरी नहीं है कि उसी समय दूसरे दिन  अध्ययन करें, तो अधिक gain कर सकते हैं। 

अध्ययन का वातावरण कैसा होना चाहिए?


                   
अध्ययन के लिए ऐसा स्थान पढ़ाई का स्थान साफ-सुथरा हो।
अनावश्यक शोर-शराबा न हो।
मोबाइल फोन को साइलेंट मोड में रखें।
पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो।
बैठने की स्थिति आरामदायक हो।

इन छोटी-छोटी बातों का अध्ययन की गुणवत्ता पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।

जहां शोरगुल न हो। उस शांत वातावरण में अध्ययन करना काफी महत्वपूर्ण होता है। और वह महौल सुबह का हो, दोपहर का, या रात्रि का समय हो, अध्ययन के लिए बिल्कुल सही समय है।

                  ऐसे प्राचीन मान्यता यह थी कि अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय (Best time to study) ब्रह्म मुहूर्त का समय यानी सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक के समय को चुना गया था।
अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय (Best time to study)
अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय (Best time to study)


क्या हर विद्यार्थी को सुबह 4 बजे उठकर पढ़ना चाहिए?

यह आवश्यक नहीं है। कुछ विद्यार्थियों की जैविक घड़ी (Body Clock) ऐसी होती है कि वे रात में अधिक एकाग्र होकर पढ़ पाते हैं। यदि कोई विद्यार्थी रात में बेहतर समझ पाता है और उसकी दिनचर्या संतुलित है, तो वह उस समय भी अध्ययन कर सकता है।

                 अधिकांशतः सुबह का समय महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि उस समय का वातावरण शांतपूर्ण होता है। उस समय की गई अध्ययन काफी महत्वपूर्ण होता है। उस समय जो भी पढ़ते हैं। वह सारा ज्ञान कुछ दिनों या हमेशा के लिए याद हो जाता है। क्योंकि रात्रि में सो कर उठने के बाद सुबह का समय माइंड शार्प एवं थकान नहीं रहता है। इस कारण हमारे मस्तिष्क कुछ भी प्राप्त करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए सुबह का समय अध्ययन के लिए सबसे सर्वोत्तम माना गया है।

विज्ञान क्या कहता है?

विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त नींद लेने के बाद मस्तिष्क नई जानकारी को अधिक अच्छी तरह ग्रहण कर सकता है। इसलिए सुबह का समय कई विद्यार्थियों के लिए लाभदायक माना जाता है। हालांकि सफलता का आधार केवल समय नहीं बल्कि नियमित अभ्यास भी है।

               ऐसे पढ़ने वाले व्यक्ति कभी भी पढ़े तो यह ध्यान रहे कि उस समय का माहौल शांतिपूर्ण हो। उस शांतिपूर्ण माहौल में अध्ययन करना महत्वपूर्ण होता है।

मेरा अनुभव

मेरे अनुभव में पढ़ाई का सबसे अच्छा समय वही है, जब मन पढ़ने के लिए तैयार हो। मैंने ऐसे विद्यार्थियों को देखा है जो सुबह पढ़कर सफल हुए और ऐसे भी जो रात में पढ़कर अच्छे परिणाम लाए। इसलिए दूसरों की दिनचर्या की नकल करने के बजाय अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार अध्ययन का समय निर्धारित करना चाहिए।

निष्कर्ष -: पढ़ाई के लिए सबसे उत्तम समय(Best time to study) 


पढ़ाई के लिए सबसे उत्तम समय वही है, जब आपका मन, मस्तिष्क और शरीर पूरी तरह सीखने के लिए तैयार हो। कुछ विद्यार्थी सुबह पढ़कर बेहतर परिणाम प्राप्त करते हैं, तो कुछ रात में अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन कर पाते हैं। इसलिए किसी एक समय को सभी के लिए सर्वोत्तम नहीं कहा जा सकता।
फिर भी हमारे पिताजी अक्सर कहा करते थे कि ब्रह्म मुहूर्त, अर्थात सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक का समय अध्ययन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस समय वातावरण शांत रहता है, मन ताज़ा होता है और याद करने की क्षमता भी बेहतर होती है। लेकिन यदि आप इस समय नहीं पढ़ सकते, तो चिंता की बात नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप नियमित रूप से उस समय पढ़ें, जब आपकी पढ़ने की इच्छा और एकाग्रता सबसे अधिक हो
अंततः, "जब इच्छा तब पढ़ें" का सिद्धांत भी काफी हद तक सही है, क्योंकि रुचि और लगन के साथ किया गया अध्ययन अधिक प्रभावी होता है। जो विद्यार्थी अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार नियमित अध्ययन करते हैं, वे न केवल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, बल्कि जीवनभर ज्ञान अर्जित करते रहते हैं।

पाठकों के लिए मेरी राय

मेरी राय में पढ़ाई के घंटों की संख्या से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप कितनी एकाग्रता से पढ़ते हैं। यदि कोई विद्यार्थी एक घंटे पूरी लगन से पढ़ता है तो वह कई बार तीन घंटे की बेमन पढ़ाई से अधिक सीख सकता है।
सुबह का समय निश्चित रूप से अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि किसी विद्यार्थी की आदत रात में पढ़ने की है और वह उस समय बेहतर समझ पाता है, तो उसे उसी समय पढ़ना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पढ़ाई नियमित रूप से हो और वातावरण शांत हो।

2 टिप्‍पणियां:

स्मार्ट क्लास के फायदे और नुकसान: शिक्षा में तकनीक का प्रभाव, चुनौतियाँ और समाधान

  स्मार्ट क्लास के फायदे और नुकसान: शिक्षा में तकनीक का प्रभाव, चुनौतियाँ और समाधान परिचय आज का आधुनिक विज्ञान और तकनीक का युग है। तकनीकी ...

आवेदन पत्र कैसे लिखें