अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय(Best time to study)

              अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय (Best time to study)

अध्ययन के लिए उत्तम समय का चुनाव करना बहुत  मुश्किल है। सभी मनुष्य के मस्तिष्क अलग अलग होता है। उनके सोचने और समझने की क्षमता अलग-अलग होते हैं। ऐसे तो अध्ययन के लिए उत्तम समय (Best time to study) यह है कि जब " इच्छा" करे तब अध्ययन करें। इससे अधिक  gain कर सकते हैं। gain अधिक तो सफलता जल्दी प्राप्त होता है।

                     इच्छा के विपरीत हम अध्ययन करते हैं तो कुछ भी कारगर नहीं होता। कुछ बच्चे अधिक अध्ययन करते हैं, और कम गेन करते हैं। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो कम अध्ययन करके बहुत अधिक गेन करते हैं। सारा खेल मस्तिष्क का होता है।

                    कहने का मतलब यह है कि जो बच्चे कम अध्ययन करके अधिक gain करते हैं। उस बच्चे के लिए अध्ययन का समय सबसे उत्तम है। जिस समय में वह अध्ययन कर रहा है। यह जरूरी नहीं है कि उसी समय दूसरे दिन  अध्ययन करें, तो अधिक gain कर सकते हैं। 

                   अध्ययन के लिए ऐसा स्थान जहां शोरगुल न हो। उस शांत वातावरण में अध्ययन करना काफी महत्वपूर्ण होता है। और वह महौल सुबह का हो, दोपहर का, या रात्रि का समय हो, अध्ययन के लिए बिल्कुल सही समय है।

                  ऐसे प्राचीन मान्यता यह थी कि अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय (Best time to study) ब्रह्म मुहूर्त का समय यानी सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक के समय को चुना गया था।

                 अधिकांशतः सुबह का समय महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि उस समय का वातावरण शांतपूर्ण होता है। उस समय की गई अध्ययन काफी महत्वपूर्ण होता है। उस समय जो भी पढ़ते हैं। वह सारा ज्ञान कुछ दिनों या हमेशा के लिए याद हो जाता है। क्योंकि रात्रि में सो कर उठने के बाद सुबह का समय माइंड शार्प एवं थकान नहीं रहता है। इस कारण हमारे मस्तिष्क कुछ भी प्राप्त करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए सुबह का समय अध्ययन के लिए सबसे सर्वोत्तम माना गया है।

               ऐसे पढ़ने वाले व्यक्ति कभी भी पढ़े तो यह ध्यान रहे कि उस समय का माहौल शांतिपूर्ण हो। उस शांतिपूर्ण माहौल में अध्ययन करना महत्वपूर्ण होता है।

निष्कर्ष -: पढ़ाई के लिए सबसे उत्तम समय(Best time to study) जब इच्छा तब पढ़े। ऐसे पढ़ने वाले छात्र अधिक ज्ञान अर्जित करते हैं। ऐसे हमारे पिताजी अक्सर कहा करते थे कि ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक का समय अध्ययन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

2 टिप्‍पणियां:

दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन पत्र

   👇👇       दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन पत्र      👇👇                        वीडियो को देख लीजिए।             Link- https://youtu.be/gAz...

आवेदन पत्र कैसे लिखें