तनाव या टेंशन को दूर करने का 7 महत्वपूर्ण उपाय। 7 important ways to overcome stress or tension

तनाव या टेंशन को दूर करने का 7 महत्वपूर्ण उपाय। 7 important ways to overcome stress or tension

जब एक बार मैं अपने वरीय शिक्षक श्री कुमार सिंह से पूछा कि सर आप प्रधानाध्यापक के पद क्यों नहीं ले रहे हैं? तब वरीय शिक्षक, प्रखर अनुभवी, आदरणीय, परम मित्र, बड़े भाई या fourth eye of A.K.S बाबा ने तार्किक उत्तर दिये मुझे टेंशन नहीं पेंशन चाहिए। प्रधानाध्यापक का पद नहीं "आ बैल मुझे मार" है।


पहले की अपेक्षा इस पद में अधिक समस्या उत्पन्न होने लगा हैं। मैं बिल्कुल तनाव मेें नहीं रहना चाहता हूँँ। वरीय शिक्षक के कथनानुसार अगर जीवन का आनंद लेना है, तो टेंशन मुक्त रहने का प्रयास करें। टेंशन खत्म तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन टेंशन को कम जरूर किया जा सकता है।

टेंशन का नाम हम लोग अक्सर लिया करते हैं। शायद आपने भी टेंशन नामक प्राणी का नाम सुना या महसूस किया होगा। टेंशन से स्वास्थ्य खराब होने का भय बना रहता है।

इस संसार में जो मानव या प्राणी हैं उनको जरूर कम या अधिक टेंशन होगा। क्योंकि टेंशन मानव के जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है।

टेंशन क्या है ?

किसी समस्या पर अधिक देर तक चिंतापूर्वक सोचते रहना ही तनाव या टेंशन है। लेकिन उस तनाव को अधिक बढ़ने न दें।

हमारे तेजस्वी शिक्षक, महानुभाव ने कहा है कि इस प्रतियोगी संसार में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमेशा ही टेंशन में रहा करते हैं। टेंशन का अन्य नाम चिंता या तनाव है। अगर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है तो टेंशन का मुख्य भूमिका होता है।

तनाव या टेंशन को दूर करने का 7 महत्वपूर्ण उपाय। 7 important ways to overcome stress or tension.

पढ़ाई का टेंशन-: अगर पढ़ाई का टेंशन नहीं लिया तो परीक्षा वाले दिन अधिक टेंशन होगा कि काश मैं पहले से पढ़ाई किया होता तो परीक्षा वाले दिन हमारे शरीर में हलचल हंगामा खलबली आफत नहीं आता। किसी कार्य को प्रतिदिन किया जाए तो टेंशन कम होता है।

टेंशन को सकारात्मक बनाएँ-: टेंशन को ही सकारात्मक सोच बना ले यदि किसी भी छात्र को गणित विषय में टेंशन है तो गणित विषय को लेकर छात्र अधिक मेहनत करेेेगा। साथ
ही साथ सकारात्मक सोच में भी बदल जाएगा। गणित विषय अच्छा हो जाएगा।

संगीत सुनना-: किसी व्यक्ति को बहुत अधिक टेंशन है तो उन्हें संगीत सुनना या गुनगुनाने से भी तनाव कम होता है। तनाव वाले व्यक्ति को तुरंंत राहत महसूस होता है।

खेल खेलना-: अगर मोबाइल में गेम खेल रहे हैं तो टेंशन कम तो जरूर होगा। लेकिन खुले स्थानों पर जहां स्वच्छ हवाएं चलती हो, वहां खेल खेलने से अधिक आनंद आएगा। उस समय तनाव से बहुत राहत मिलेगा।

परिवारिक माहौल -: यदि अधिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो अपने परिवार के साथ यानी बच्चों के साथ घूमने या खेल खेलने से भी तनाव में राहत मिलता है।

मित्रों से मिलना-: किसी ऐसे बात से आप तनाव में हैं जो अपने दोस्तों,मां,पिता,पत्नी आदि से मिलकर भी समस्या  यानी तनाव को दूर किया जा सकता है।

ध्यान एवं योग -: अगर प्रातःकाल प्रतिदिन खुले स्थान पर जहां स्वच्छ हवाएं बहती हो,उस स्थान पर प्रतिदिन 10:00 मिनट योगाभ्यास एवं ध्यान केंद्रित करने से कभी भी तनाव में नहीं रह सकते हैं। ध्यान एवंं योग नियमित करना होगा।

निष्कर्ष-: जब किसी भी व्यक्ति को तनाव अधिक होने या बढ़ने लगे तब ऊपर दिए गए कार्यों को करें। जो आपको पसंद हो इसके बाद आपका सारा तनाव बिल्कुल ही गायब हो जाएगा।

तनाव या टेंशन को दूर करने का 7 महत्वपूर्ण उपाय। 7 important ways to overcome stress or tension

शिक्षक या अन्य कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र कैसे लिखें How to write a Respect for the retirement of teachers or other employees.

शिक्षक या अन्य कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र कैसे लिखें How to write a Respect for the retirement of teachers or other employees.

यदि आप सभी लोग ऐसे ही सम्मान पत्र, विदाई समारोह पत्र,सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन पत्र, सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति पत्र,सम्मान पत्र, सम्मान पत्र का प्रारूप,सम्मान पत्र का नमूना, सम्मान पत्र फॉर्मेट इन हिंदी,विदाई पत्र इन हिंदी, पढ़ना चाहते हैं,तो आप सही साइट पर हैं।

शिक्षक या अन्य कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र-:

!! परम श्रद्धेय !!
 श्री बबन राम
 प्रधान शिक्षक सह संरक्षक, संकुल संसाधन केंद्र, 
प्राथमिक विद्यालय पीताम्बरपुर
प्रखंड - डिहरी
 के पावन कर कमलों में सादर सप्रेम समर्पित -:
 सम्मान पत्र 
हमारे तन नीड़ के नेह रमण मंदिर के मणि दीप, शरदा के शारदीय स्पंदन के भास्वर प्रतीक एवं वसुमती की पलकों की पालकी में मुस्कान की मोती लुटाने वाले परम आदरणीय,

अश्रुपूरित नेत्रों से यह सम्मान पत्र आपके चरणों में अर्पित

हे प्रज्ञा के प्रखर महानुभाव!

आपके सेवानिवृति से हम भावुक हैं,भावनाओं की प्रबलता होने से वाणी मूक सी हो गई है और दुर्ग भीगकर सूज गए हैं, फिर भी वाणी हमें संबल प्रदान कर रही है।

"मद मुरीद संसार है, गुरु मुरीद कोई साध।
जो माने गुरु वचन को ताका मता अगाध।।"

हे श्वेतांगना सरस्वती के अनन्य उपासक! 

आप शैक्षणिक मधुवन के प्राणों के प्राण हैं। आपकी पारदर्शी मेधा का मणिदीप इस विद्यालय एवं संकुल संसाधन केंद्र के ज्ञान गगन का श्रृंगार हैं। आपके मानस मंदार से फूटने वाली प्रतिभा की निर्झरणी की रागिनी शरदा वीणा की मधुर झंकार हैं।

उम्र के जिस पड़ाव पर शिक्षित बेरोजगार निराशा के गर्त में हिचकोले खाने को मजबूर हो जाते हैं। उस समय में 36 वर्ष की आयु में आपने-अपने जुझारूपन एवं लगनशीलता का परिचय देकर बीपीएससी जैसी उच्च संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में परचम लहराते हुए। 22 सितंबर 1994 को प्राथमिक विद्यालय पीताम्बरपुर में शिक्षक पद को सुशोभित किया। कैमूर पहाड़ी के प्रांगण एवं महादेव तिलेश्वर नाथ जी की गोद में अवस्थित इस विद्यालय में पूरी तन्मयता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन सेवानिवृति तिथि 30 नवंबर 2018 तक किया।

हे विनीत,विनम्र कुल क्षेष्ठ गुरू

आप हैं कला के कलाधर, विद्या के वारिद और रेणु की मणि माला में मेरू के मन का गूँथनेवाले कुशल कलावंत। आपकी समयनिष्ठता, कर्तव्यनिष्ठता, अनुशासन प्रियता एवं " सदा जीवन उच्च विचार" ने यहां के बच्चों रूपी शुष्क पौधों को भी सींच सींचकर उसे पुष्पित पल्लवित कर दिया। आप सदा निर्भीक निर्विवाद, निष्कलंक, निश्छल और निस्पृह रहे।

 "दीपक सा जलता है गुरु, फैलाने ज्ञान का प्रकाश !
 न भूख उसे किसी दौलत की,न लालच न आश !!"

हे स्नेह के सलिल के सरस सरसिज! 

आपने अपने कर्तव्यों का पालन सहृदय होकर सहज और शालीन बनकर किया और कभी भी अपने सहकर्मी से अपने को श्रेष्ठतर समझने की कोशिश नहीं की।

 " सरलतम बात सुननी हो, तो इनसे बात कर लेना,
 कोई सौगात चुननी हो, तो इनसे बात कर लेना,
 कि कैसे मुस्कुराकर जिंदगी में जितना चाहिए,
 खुशी हर बार चुननी हो, तो इनसे बात कर लेना।"

 हे अविस्मरणीय व्यक्तित्व के धनी

आपने न केवल विद्यालय अथवा संकुल को अग्रसर बनाने में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सदैव तत्परता दिखाई। हमें आपकी कमी सदा खलेगी

अंत में, आप अपनी धर्मपत्नी, पुत्रों, बहु - बेटियों एवं नात नातियों से भरे पूरे परिवार के साथ दीर्घायु हों,आप पूर्णतः स्वस्थ रहें, यशस्वी हो, ऐसी शुभेच्छाओं के साथ हम सब आपके जीवन की मंगल कामना करते हैं।

स्थान :- पीताम्बरपुर
तिथि :-

विद्यालय परिवार
प्राथमिक विद्यालय पीताम्बरपुर एवं संकुल संसाधन केंद्र, पीताम्बरपुर प्रखंड़-: डिहरी

शिक्षक या अन्य कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र कैसे लिखें How to write a Respect for the retirement of teachers or other employees.

आवेदन पत्र कैसे लिखें(How to write application form.)

आवेदन पत्र कैसे लिखें(How to write application form.)

आज मैं आप लोगों को आवेदन पत्र कैसे लिखते हैं। उनके बारे में बता रहा हूं। जिन को आवेदन पत्र लिखने नहीं आता है। उनके लिए तो यह आर्टिकल काफी मददगार साबित होगा।लेकिन जिन को आवेदन पत्र लिखने आता होगा। उन लोगों को भी जरूर कुछ न कुछ सीखने को मिल सकता है।

विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में प्रधानाध्यापक के पास आवेदन पत्र कैसे लिखें।

प्रधानाध्यापक के पास छुट्टी के लिए एक आवेदन पत्र लिखिए।

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक, महोदय
हाई स्कूल, पटना
विषय-: छुट्टी लेने के संबंध में।ेे
महाशय,
          सविनय निवेदन यह है कि मेरे बड़ी दीदी की शादी होने वाली है। जिस कारण मैं दिनांक 02-03 -19 से 05-03- 19 तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सकता हूंँ।
           अतः श्रीमान् से नम्र निवेदन है कि मुझे दीदी की शादी में शामिल होने हेतु चार दिनों की छुट्टी देने का कृपा प्रदान करें। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंँगा।
                              आपका आज्ञाकारी छात्र
                              नाम -: विवेक कुमार
                              रोल नंबर -: 03
                              कक्षा -:7
                              दिनांक-:01-03-19

प्रधानाध्यापक के पास, बैंक जाने के लिए एक आवेदन पत्र लिखिए।

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक,महोदय
मध्य विद्यालय पटना
विषय-:  खाता रिओपन कराने हेतु, बैंक जाने के संबंध में।
महाशय,
          सविनय निवेदन यह है कि मेरा खाता बंद हो गया है। मैं उस खाता को फिर से रिओपन करना चाहता हूंँ। जिस कारण में 11:30 बजे से विद्यालय के पठन पाठन कार्य नहीं कर सकता हूं।
           अतः श्रीमान से नम्र निवेदन यह है कि मुझे बैंक जाने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें। ताकि विद्यालय से जो भी प्रोत्साहन राशि मिले। वह राशि मेरे खाता में जमा हो सके।
                                           आपका आज्ञाकारी छात्र                                                 नाम-: कौशल कुमार
                                           रोल नंबर-: 8
                                           वर्ग-: 8
                                           दिनांक-:02-03-19

प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखिए। जिसमें महाविद्यालय परित्याग पत्र की मांग हो

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक, महोदय
जैन कॉलेज, आरा
विषय-: महाविद्यालय परित्याग पत्र लेने हेतु।
महाशय,
           सविनय निवेदन यह है कि मैं आकाश कुमार कक्षा -: I.A, रोल नंबर-: 12, सत्र-: 2017-18 के छात्र हूँ। मैं अपना नामांकन पटना विश्वविद्यालय में करना चाहता हूँँ। जिस कारण मैं अपना महाविद्यालय परित्याग पत्र लेना चाहता हूँँ। ताकि आगे की पढ़ाई पूरा कर सकूं।
           अतः श्रीमान से निवेदन यह है कि मुझे महाविद्यालय परित्याग पत्र निर्गत करने का कृपा करें।
                                    आपका विश्वासी छात्र
                                     नाम -:आकाश कुमार
                                     रोल नंबर -:12
                                     कक्षा -:12
                                     सत्र-:2017-2018
                                     दिनांक: 01- 03-19

प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखिए। जिसमें स्कूल फीस माफ करने की मांग की गई हो।

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक, महोदय
पटना यूनिवर्सिटी, पटना
विषय-:  फीस माफ करने हेतु।
महाशय,
          उपर्युक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि मेरे पिता का एक छोटी दुकान है। उनका आय अधिक नहीं है। और परिवार के सात व्यक्तियों का बोझ उठाते हैं। मैं आपके विश्वविद्यालय के फीस देने में असमर्थ हूँ। जिस कारण मैं आगे की पढ़ाई जारी रखने में भी असमर्थ हूँ।
          अतः श्रीमान् से नम्र निवेदन यह है कि मेरा फीस माफ करने की कृपा की जाय। ताकि मैं अपना आगे की पढ़ाई जारी रख सकूँ। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँँगा।
                                      आपका आज्ञाकारी छात्र
                                      नाम-:विकास कुमार
                                      क्रमांक-:15
                                      कक्षा-:B.A part -1
                                      दिनांक-:02-03-19

प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखिए।जिसमें विषय बदलने की अनुमति ली गई हो।

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक, महोदय
जैन कॉलेज, आरा
विषय-: सहायक विषय बदलने की अनुमति हेतु।
महाशय,
           उपर्युक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि मैं विकास कुमार, कक्षा-: B.A पार्ट-1 विषय-: इतिहास (प्रतिष्ठा) में पढ़ता हूँँ। जिसमें सहायक विषय राजनीति शास्त्र के जगह पर मनोविज्ञान विषय लेना चाहता हूँँ।
           अतः श्रीमान् से नम्र निवेदन यह है कि मैं अच्छे से उस विषय का पढ़ाई कर सकूँँ। इसके लिए मेरे सहायक विषय को बदलने की अनुमति प्रदान की जाय।
                         विश्वासभाजन
                         नाम-: विकास कुमार
                         क्रमांक -: 22
                         कक्षा -: बी ए पार्ट वन
                         सत्र-: 2017 -18

प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखिए। जिसमें हिंदी के अध्यापक पद के बारे में नौकरी के लिए गए हो।

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक, महोदय
डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा, आरा
विषय-: हिंदी के अध्यापक पद हेतु।
महाशय,
           उपर्युक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि आपके विद्यालय के तरफ से दैनिक जागरण समाचार पत्र में प्रकाशित हिंदी पद के लिए अध्यापक की आवश्यकता है।
           मैं राज कुमार M.A, B.Ed हिंदी का छात्र हूँँ। मैं हिंदी अध्यापक पद के लिए सारे योग्यता रखता हूँँ।
         अतः श्रीमान् से नम्र आग्रह यह है कि मुझे हिंदी अध्यापक का पद देने की अनुमति प्रदान की जाए। ताकि मैं  सबसे अच्छा एवं बेहतर शिक्षा छात्र/छात्रा को दे सकूँँ।

संलग्नक
biodata
मैट्रिक अंक प्रमाण पत्र
मैट्रिक मूल प्रमाण पत्र
इंटर मूल प्रमाण पत्र
इंटर अंक प्रमाण पत्र
बी ए अंक प्रमाण पत्र
B.A मूल प्रमाण पत्र
B.Edअंक प्रमाण पत्र
B.Ed मूल प्रमाण पत्र
M.A अंक प्रमाण पत्र
एम ए मूल प्रमाण पत्र
                                                       विश्वासभजन
                                                   नाम-: राज कुमार
                                                 M.A,B.Ed (हिन्दी)

भारतीय स्टेट बैंक के बैंक मैनेजर के पास एक आवेदन पत्र लिखें। जिसमे पासबुक भूल जाने का जिक्र हो।

सेवा में,
शाखा प्रबंधक, महोदय
एसबीआई, पटना
विषय-: पासबुक भूल जाने के संबंध में।
महाशय,
         उपरोक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि मैं जितेंद्र कुमार, मैं आपके बैंक का खाताधारी हूँँ। मेरा खाता संख्या-: 23×5 ×××× है। जो कि भूल गया है।
          अतः श्रीमान् से नम्र निवेदन यह है कि मेरा नया पासबुक निर्गत करने का कृपा प्रदान की जाए। जिसे कि मैं आगे भी सेवा में बना रहा हूँँ।
                                     विश्वासभाजन
                                     नाम-: जितेंद्र कुमार
                                     खाता संख्या-: ×××××××××××
                                     पता -:×××
                                     दिनांक-: 05-03-19

प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखिए। जिसमें आकस्मिक अवकाश एवं रविवारीय छुट्टी का उपभोग किया गया हो यह अध्यापक गण के लिए है।

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक, महोदय
मध्य विद्यालय फुलवारी, पटना
विषय-: आकस्मिक अवकाश के संबंध में।
महाशय,
             उपरोक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि मेरे घर पर एक अति आवश्यक कार्य है। जिस कारण मैं दिनांक 05-03-19 से 10-3-19 तक विद्यालय कार्य करने में असमर्थ हूँँ।
             अतः श्रीमान से नम्र निवेदन यह है कि यह है कि मुझे उक्त दिनों की आकस्मिक अवकाश एवं रविवारीय  अवकाश का उपभोग करते हुए।स्वीकृत करने का कृपा प्रदान करें।
                                                      विश्वासभाजन                                                               अजय कुमार
                                                       प्रखंड़ शिक्षक
                                                       मध्य विद्यालय                                                               फुलवारी,पटना
                                                      दिनांक-:02-03-19

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)

विश्व में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। हमारे भारतीय समाज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर महिलाओं के उनके कार्यों के लिए सम्मान एवं आदर किया जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जिससे महिलाओं के प्रति लोगों का आदर,प्रेम, प्रशंसा एवं सम्मान करते रहे। वैसे हमारे भारतीय समाज में महिलाओं को आज भी उनका स्थान देवी माँँ या पूजनीय है। वह हर ऐसा काम करती हैं जिस पर पहले पुरुषों का अधिकार होता था। लेकिन वह काम आज महिलाएं कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर कई महिलाओं को उनके विशेष कार्यो के लिए पुरस्कृत या सम्मानित किया जाता है।

आज से डेढ़ सौ से 200 वर्ष पहले महिलाओं को किसी भी तरह की नौकरी या कार्य नहीं करने दिया जाता था। कुछ महिलाएं मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करती थी। वहीं महिलाओं ने धीरे-धीरे एकजुट होना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे महिलाएं अपनी ताकत को दिखाना शुरू कर दिया।

इसके बाद महिलाएं अपने मताधिकार, राजनीति,आर्थिक एवं अन्य बहुत सारे मामलों में अपना परचम लहराया। फिर क्या पूरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना शुरु कर दिया।

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)भले ही मना लेते हैं। लेकिन आज भी महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। क्योंकि आज भी महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना आज भी करना पड़ता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना तो शुरू कर दिया लेकिन आज भी समाज में महिलाओं को पूरी तरह से आजादी नहीं मिल पाई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला आयोग,मातृ दिवस एवं अन्य कई सम्मान महिलाओं को प्रेरित करने के लिए ये सभी योजनाएं लागू की जाती है। विश्व में महिलाओं के प्रति सोच अच्छा हो सके। महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, सदैव ही पुरुषों के साथ या उनसे भी आगे तत्परता से निरंतर बढ़ते रहें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी महिलाएं अपने सम्मान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ताकि महिलाओं की ताकत का अंदाजा लग सके। सभी महिलाएं इससे प्रेरित भी होती हैं।

दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन पत्र

   👇👇       दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन पत्र      👇👇                        वीडियो को देख लीजिए।             Link- https://youtu.be/gAz...

आवेदन पत्र कैसे लिखें