जनसंख्या को कैसे नियंत्रण करें ( How to control population.)

     जनसंख्या को कैसे नियंत्रण करें।
 ( How to control population.)

आज विश्व के सामने अगर सबसे बड़ी चुनौती है, तो वह है जनसंख्या को कैसे नियंत्रण करें। ( How to control population.) यदि जनसंख्या पर नियंत्रण हो जाए तो वह सारी सुविधाएं हमें प्राप्त होने लगेंगे। जो हमें नहीं प्राप्त हो रहे हैं। जैसे -: नौकरी, उद्योग, कृषि एवं बेरोजगारी आदि। यही नहीं कृषि उत्पाद खाने से अधिक होने लगे तो बाहर के देशों में बेचा भी जा सकता है। जिससे देश आर्थिक रुप से संपन्न हो सकता है। और विकसित देशों की श्रेणी में आ सकता है।

जनसंख्या वृद्धि क्या है ?

एक निश्चित भू भाग पर रहने वाले मनुष्यों में अधिक मनुष्य हो जाना ही जनसंख्या वृद्धि कहलाता है। जिस कारण निश्चित भू भाग निश्चित ही रहेगा। जन मानस की संख्या बढ़ेगा, तो निश्चित भूभाग नहीं बढ़ेगा। क्योंकि जनसंख्या बढ़ने का मतलब उस निश्चित भू भाग में कमी, उस कमी को पूरा करने के लिए इंसान खेती योग्य भूमि पर निवास करना अनिवार्य हो जाता है। अब खेती योग्य भूमि की कमी होना स्वभाविक है। यदि खेती न होने पर मानव के लिए गेहूं, चावल और अनाज की कमी हो जाना निश्चित है। इसलिए जनसंख्या को कैसे  नियंत्रण करें।

जनसंख्या वृद्धि के कारण-:

शिक्षा के अभाव -: अधिकांश लोग शिक्षा के अभाव में ही जनसंख्या में वृद्धि करते हैं। क्योंकि शिक्षा नहीं होने के कारण व्यक्ति को समझ नहीं होता है। यदि वह शिक्षित है तो इस बात पर बहुत गंभीरता से सोचता है, कि अधिक जनसंख्या या अधिक बच्चे को जन्म देने से बढ़िया है, कि एक या दो बच्चे को पालन पोषण सही ढंग से किया जाए। क्योंकि इतनी महंगाई में अधिक जनसंख्या बढ़ाना मूर्खता है।

बेरोज़गारी -: जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण बेरोजगारी है। क्योंकि बेरोजगार व्यक्ति का कोई काम धंधा नहीं होने के कारण अधिकांश समय इधर-उधर घूमते या घर में ही रहते हैं। घर में रहने के कारण अधिकांश समय वे अपनी परिवार के साथ रहते हैं। जिस कारण जनसंख्या में वृद्धि हो जाता है। क्योंकि उनके पास मनोरंजन का कोई साधन नहीं है। ऐसा अधिकतर गरीब परिवार में ही देखने को मिलता है।

समझदारी की कमी -: कुछ ऐसे महानुभाव होते हैं। जिनके पास शिक्षा और रोजगार होने के बाद भी लगातार जनसंख्या में वृद्धि करते रहते हैं। क्योंकि वह बच्चे को जन्म देते रहते हैं। और कहते हैं, कि वह अपने भाग्य लेकर आया है। भगवान की देन या अल्लाह की देन भी कहा करते हैं। जिस कारण जनसंख्या में वृद्धि होना लाजमी है। इसमें मनुष्य को अपनी समझदारी का प्रयोग करना चाहिए।

जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम -: 

जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम बहुत ही भयानक है। इसे अनेकों समस्याएं उत्पन्न होती है। वैसे आज कोई ऐसा शहर नहीं जहां की सड़कों पर जाम न लगता हो। प्रतिदिन सड़कों पर जाम मिलता है। आवागमन में घंटों जाम में फंसा रहना। जनसंख्या वृद्धि के कारण मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खेती योग्य भूमि की कमी होना, पर्यावरण को हानि पहुंचाना, पानी की कमी, ऊर्जा की कमी, पृथ्वी के ताप में वृद्धि आदि प्रमुख दुष्परिणाम है।

 मनुष्य की आवश्यकताएं-: जैसे-जैसे जनसंख्या में वृद्धि हो रहा है। वैसे-वैसे मनुष्य की आवश्यकताएं भी बढ़ रहा है। मनुष्य की आवश्यकताओं के लिए जंगलों को काट कर घर बनाना, ऊर्जा की खपत, खेती योग्य भूमि पर भवन निर्माण
के कारण उत्पादन में कमी, कोयले से तापीय विद्युत उत्पन्न करना, रोजगार एवं नए अवसर आदि की आवश्यकता, मनुष्यों के लिए बहुत जरूरी है।

पर्यावरण पर प्रभाव -: जनसंख्या वृद्धि के कारण पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी के ताप को बनाए रखने के लिए एक निश्चित क्षेत्र में वनों का होना आवश्यक है। क्योंकि पेड़ों की कटाई आना धुन, दिन-प्रतिदिन होते जा रहा है।और
कल कारखाने, मोटरसाइकिल, चिमनी एवं गाड़ीयों आदि से हानिकारक गैसे निकल रहा है। जिससे कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, क्लोरो फ्लोरो कार्बन आदि के कारण पृथ्वी के ताप में लगातार वृद्धि होते जा रहा है।

 वैमनस्य की प्रवृति-: जनसंख्या वृद्धि के कारण रोजगार या नौकरी के अवसर न होने से लोगो में वैमनस्य की प्रवृति या अपराध ज्यादा बढ़ गया है। अधिकतर रात या सुनसान जगहों पर छीन झपट होते रह रहा है। यह सब जनसंख्या वृद्धि के कारण ही हो रहा है।

 जनसंख्या नियंत्रण कानून -:

किसी भी देश के लिए जनसंख्या वृद्धि कानून बनाना अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि सीमित संसाधन है, तो सीमित संख्या भी होना चाहिए। सरकार को इसके लिए एक बहुत ही कठोर कानून व्यवस्था लागू करना चाहिए। जिससे आम नागरिकों एवम खास नागरिकों को डर बना रहे।

जनसंख्या को कैसे नियंत्रण करें ( How to control population.)-:


जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण करने की उपाय निम्न है -: 


गर्भ निरोधक

शिशु मृत्यु दर में कमी

बंध्याकरण

संभोग स्थगन

गर्भपात

एक शिशु पद्धति अपनाना

छोटा परिवार खुशहाल परिवार

निष्कर्ष-: आज भारत की जनसंख्या विश्व में दूसरे नंबर पर है। यह कुछ ही वर्षों के बाद यह विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से एक नंबर पर हो जाएगा। आज भारतीय सरकार एवं जनता  को जागरुक होना अति आवश्यक है। क्योंकि जब तक भारतीय लोग को समझ में आएगा कि जनसंख्या वृद्धि खतरनाक है। तब तक बहुत देर हो जाएगा। इसके लिए कठोर कानून एवं अनेक कार्यक्रम के तहत जनता को प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसे कोई भी सरकार हो जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देने ही चाहिए। उसके साथ साथ जनता को भी जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

तो इस लेख में जनसंख्या को कैसे नियंत्रण करें ( How to control population.) के बारेे जानकारी मिली।


बाल मजदूरी रोकने के उपाय
पानी को कैसे बचाएं
पर्यावरण संरक्षण
अध्ययन के लिए सबसे उत्तम समय
बच्चे गर्मी के छुट्टी का बेहतर उपयोग कैसे करें
लिखावट को बेहतर कैसे बनाएं
हिन्दी के गद्य भाग का पाठ योजना कैसे तैयार करें
शिक्षा
नारी शिक्षा के प्रति जागरूपता
 महिला सशक्तिकरण 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन पत्र

   👇👇       दाखिल खारिज कराने हेतु आवेदन पत्र      👇👇                        वीडियो को देख लीजिए।             Link- https://youtu.be/gAz...

आवेदन पत्र कैसे लिखें