About us

              हमारे बारे में

हमारे बारे में
हमारे बारे में


मेरा मानना है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक छात्र-छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा और क्षमता होती है। इनमें से कई विद्यार्थी पढ़ाई में तेज, आत्मविश्वासी, सृजनशील तथा कठिन परिश्रमी होते हैं। वे अपने कर्म पर विश्वास रखते हैं और जोश, जज़्बा, जुनून, हिम्मत तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करते हैं।

दुर्भाग्यवश, आर्थिक कठिनाइयों के कारण अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई बड़ी मुश्किलों के साथ पूरी करनी पड़ती है, जबकि कुछ विद्यार्थियों को बीच में ही शिक्षा छोड़नी पड़ती है। संसाधनों की कमी उनके उज्ज्वल भविष्य के मार्ग में बाधा बन जाती है।

मेरा उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों के शिक्षा एवं पठन-पाठन कार्य में यथासंभव सहयोग करना तथा उन्हें प्रेरित करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर एक बेहतर और सफल भविष्य का निर्माण कर सकें।

आपका प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद हमें निरंतर समाजहित में प्रेरणादायक कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा का प्रकाश अधिक से अधिक बच्चों तक पहुँचे और वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को बेहतर बना सकें।

धन्यवाद।

वेब हिंदी दुनिया
Web hindi duniya



टॉपर बच्चे परीक्षा की कॉपी कैसे लिखते हैं? उत्तर पुस्तिका लिखने के 15 बेहतरीन तरीके पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मान पत्र कैसे लिखें? 5 बेहतरीन नमूने और आसान तरीका को जानने के लिए यहां क्लिक करें


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्मार्ट क्लास के फायदे और नुकसान: शिक्षा में तकनीक का प्रभाव, चुनौतियाँ और समाधान

  स्मार्ट क्लास के फायदे और नुकसान: शिक्षा में तकनीक का प्रभाव, चुनौतियाँ और समाधान परिचय आज का आधुनिक विज्ञान और तकनीक का युग है। तकनीकी ...

आवेदन पत्र कैसे लिखें