हवा को स्वच्छ कैसे करें? 7 प्रभावी तरीके और महत्वपूर्ण उपाय"

हवा को स्वच्छ कैसे करें,7 प्रभावी तरीके।(How to Cl...: हवा को स्वच्छ कैसे करें,7 प्रभावी तरीके (How to Clean the Air,7 Effective Method) प्रदूषित हवा को स्वच्छ करना नितांत आवश्यक है। क्योंकि...

हवा को स्वच्छ कैसे करें? 7 प्रभावी तरीके और महत्वपूर्ण उपाय

हवा को स्वच्छ कैसे करें? 7 प्रभावी तरीके और महत्वपूर्ण उपाय  (How to Clean the Air,7 Effective Method)

प्रस्तावना

प्रदूषित हवा को स्वच्छ करना नितांत आवश्यक है। क्योंकि मानव के लिए प्रदूषित हवा हानिकारक होता, और शुद्ध हवा लाभदायक होता है। हमारे जीवन को खुशहाल एवं स्वस्थ रहने के लिए, हवा को स्वच्छ रखना होगा। हवा स्वच्छ नहीं होगा, तो मानवीय जीवन पर संकट हमेशा बना रहेगा। अगर मानव जीवन पर खतरा तो, सब बेकार है। इसलिए हमें हवा को स्वच्छ करने पर ध्यान आकृष्ट करना होगा।

स्वच्छ हवा का महत्व :-  

स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक स्वच्छता सुरक्षा व अति महत्वपूर्ण है खासकर श्वसन रोगियों के बचाव के लिए हवा को स्वच्छ रहना बहुत जरूरी है हवा स्वच्छ हो तो हमारे आने वाले पीढ़ी भी स्वस्थ होंगें।  

पर्यावरण संतुलन :-


हवा स्वच्छ रहेगा तो हमारे पर्यावरण भी संतुलित रहेंगे अगर पर्यावरण संतुलित नहीं रह पाए हैं तो हमेशा हमारे पृथ्वी वासियों को खतरा होते रहेगा, इसलिए हवा को स्वच्छ पर्यावरण को संतुलित रखने में मददगार साबित होगा। 
हवा को स्वच्छ कैसे करें? 7 प्रभावी तरीके और महत्वपूर्ण उपाय
हवा को स्वच्छ कैसे करें? 7 प्रभावी तरीके और महत्वपूर्ण उपाय  



अगर हवा को स्वच्छ बनाना है, तो हमें मिल जुलकर एक दूसरे के सहयोग के साथ, हवा को स्वच्छ बना सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ ठोस कदम उठाने होंगेंं।

हवा को स्वच्छ कैसे करें,7 प्रभावी तरीके। (How to Clean the Air, 7 Effective Methods)
हवा को स्वच्छ कैसे करें,7 प्रभावी तरीके। (How to Clean the Air, 7 Effective Methods)

वर्तमान समय में बढ़ता वायु प्रदूषण:-

अधिकांशतः देखा जाता है कि हर बात पर रोड जाम, भारत बंद, बिहार बंद, जिला बंद, आदि। की स्थिति में टायर जलाना यह एक आम बात हो गया है। लेकिन टायर जलाने से हवा प्रदूषित हो जाता है। प्रायः खेती करने के बाद खेतों को जलाना एक परंपरा सा हो गया है। इसे भी हवा प्रदूषित होता है। कचरा जलाना, पानी की बर्बादी, मोटर वाहनों से निकलने वाला धुआँ,  लकड़ी या कोयला से खाना बनाना,चीमनी, Rice mil इससे भी हवा प्रदूषित होता है।


वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण :-

वाहन से निकलने वाला धुआँ
कारखानों का धुआँ
 कचरा जलाना
पेड़ों की कटाई
निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल


हवा को स्वच्छ कैसे करें,7 प्रभावी तरीके। (How to Clean the Air, 7 Effective Methods)


➡️अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाएं।

➡️पानी बचाएं।

➡️कागज की बर्बादी न करें।

➡️पॉलिथीन का प्रयोग न करें।

➡️कचरा न जलाएं।

➡️विद्युत उत्पन्न करना।

शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाएं -: 

हवा एवं पर्यावरण को स्वच्छ रहने के लिए, हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना होगा। ताकि पृथ्वी हरा भरा एवं पृथ्वी का ताप नियंत्रित रहें। इसके लिए हमें पेड़ों की देखभाल करना होगा। तब हमें स्वच्छ हवा मिल पाएगा।

पानी बचाएं :-

पानी की बर्बादी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगें। अगर पेड़ों की कटाई नहीं हो, और अधिक मात्रा में पेड़ों को लगाया जाए, तो बरसा अधिक होगा। तो पानी की समस्या कुछ हद तक ठीक हो जाएगा। 

कागज की बर्बादी :- 


कागज बनाने के लिए पेड़ों की कटाई करना आवश्यक हो जाता है। इसलिए कागज की बर्बादी को रोकना अति आवश्यक है। क्योंकि कागज का कम से कम प्रयोग करें। ताकि पेड़ो को कटने से बचाया जा सके। हमेें स्वच्छ हवा मिले।

पॉलिथीन का प्रयोग न करें -: 


यदि प्रदूषित हवा को स्वच्छ रखने के लिए, हमें पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हम आज से ही शपथ ले की हम कभी भी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगें। क्योंकि सबसे अधिक नुकसान दायक  हैै पॉलिथीन। पॉलिथीन का प्रयोग कर के लोग फेक देते या जला देते हैं। दोनों ही सूरत में हानिकारक है। फेकने के बाद  खेतों को बंजर, नाली को जाम और जलाने के बाद हानिकारक गैस निकलता है। जिसे हवा को प्रदूषित कर देता है।

कचड़ा न जलाएं :-

गीला कचड़ा एवं सूूूखा कचड़ा को अलग-अलग रखें। सूूूखा कचड़ा को मिट्टी के गड्डे करके उसमें सूखा कचड़ा डाल कर ऊपर से मिट्टी से भर दे। कचड़े को जलाएँ नहीं। इससे भी हवा स्वच्छ रहता हैं।

विद्युत उत्पन्न करना :- 


अधिकांश विद्युत उत्पन्न कोयले से ही किया जाता है। जिसे तापिय विद्युुुत कहतेे हैं। इससे भी हवा प्रदूषित होता है। इसके लिए पनबिजली, सौर विद्युत पवन विद्युत, यूरेनियम विद्युत का प्रयोग किया जाए। ताकि हवा को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

छात्रों के लिए सुझाव :-

स्कूल में वृक्षारोपण अभियान चलाएँ।
प्लास्टिक का कम उपयोग करें।
साइकिल का उपयोग बढ़ाएँ।
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में भाग लें।
दूसरों को भी जागरूक करें।

स्वच्छ हवा के लाभ :-

बेहतर स्वास्थ्य
शुद्ध ऑक्सीजन
पर्यावरण संरक्षण
रोगों में कमी
जीवन की गुणवत्ता में सुधार

निष्कर्ष -: प्रदूषित हवा को स्वच्छ करने के लिए उपरोक्त बातों पर ध्यान देना होगा। स्वच्छ हवा मानव जीवन की मूल आवश्यकता है। इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण, पानी बचाएं, कागज की बर्बादी, विद्युत उत्पन्न करने के लिए पवन विद्युत, पनबिजली, यूरेनियम विद्युत, कचड़ा न जलाएँ, पॉलिथीन का प्रयोग न करें। तब हम प्रदूषित हवा को स्वच्छ कर सकते है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं।


FAQ

प्रश्न 1: हवा को स्वच्छ रखने का सबसे आसान तरीका क्या है?
उत्तर: अधिक से अधिक पेड़ लगाना और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को कम करना।
प्रश्न 2: वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण क्या है?
उत्तर: वाहन, उद्योग और जीवाश्म ईंधन का अत्यधिक उपयोग।
प्रश्न 3: छात्र वायु प्रदूषण कम करने में कैसे योगदान दे सकते हैं?
उत्तर: वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान और पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाकर।
प्रश्न 4: स्वच्छ हवा क्यों आवश्यक है?
उत्तर: स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवन के लिए।

हवा को स्वच्छ कैसे करें,7 प्रभावी तरीके। (How to Clean the Air, 7 Effective Methods)





अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगे, तो शेयर और लाइक करें।
धन्यवाद।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program)

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program) 

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (Chief Minister School Safety Program) के अंतर्गत मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्धेश्य है। विद्यालय की शिक्षा से ही देश के जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण होता है। केवल देश सुरक्षित करना ही समाज सेवा नहीं है, अपितु जन सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program)

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program) 


इसके लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (Chief Minister School Safety Program) प्रत्येक शनिवार को शुरुआत की गई है। जिसे मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार नाम दिया गया है। जिसमें अनेक प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाएं हैं। जिससे हमें अपने समाज, गांव, राज्य एवं देश को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उपयुक्त वातावरण तैयार कर के ही मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (Chief Minister School Safety Program) को सहायक सिद्ध करना होगा।


मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program) में विद्यालयी बच्चों को आपदाओं के प्रति सजग एवं जागरूक करके न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, बल्कि उन के माध्यम से परिवार एवं समाज तक पहुंचाया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा में ही आपदाओं से संबंधित जागरूकता एवं आपदाओं का सामना करने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तैयार करना होगा।


बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार शिक्षा परियोजना के तहत विद्यालय सुरक्षा की व्यापक कार्यक्रम तैयार किया गया है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक विद्यालय में प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित एवं मानव जनित आपदाओ के बारे में क्या करें, क्या ना करें की जानकारी प्रदान करते हुए। बच्चों,अध्यापक एवं अभिभावकों को किसी भी प्रकार का कोई आपदा हो उससे लड़ने के लिए तैयार किया जाए।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (Chief Minister School Safety Program) के  अंतर्गत  प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाएं निम्न है

प्राकृतिक आपदाओं - बाढ़, भूकम्प, आग- लगी, ठनका/ वज्रपात, चक्रवाती तूफान/ तेज आंधी, लू/ गर्म हवाएं, शीतलहर, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन आदि प्रमुख है।

मानव जनित आपदाओं- सड़क/रेल दुर्घटना, नाव  दुर्घटना,भगदड़,बिजली से घात आदि।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (Chief Minister School Safety Program) के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं मानव जनित आपदाओं में क्या करें? क्या न करें?

भूकंप के दौरान-

घर से बाहर किसी खुले मैदान या खुली जगह हो तो वहां पर जाना चाहिए।

अगर घर में से निकल नहीं पायें, तो किसी मजबूत फर्नीचर जैसे- मजबूत टेबल, चौकी या बेंच डेस्क के नीचे छुप जायें। अगर टेबल, चौकी, बेंच डेस्क न हो तो कमरे के किसी ऐसे कोने में जाकर बैठ जाएं। जहां पिलर हो।

बिजली से जुड़ी उपकरणों से दूर रहें, यथा संभव हो तो बिजली आपूर्ति को शीघ्र ही बंद कर दें।

ऐसा पूरा प्रयास करें कि घर से बाहर निकल जाएं। बाहर भी ऐसे जगह न खड़े हो, जहां बिजली के खंभे या तार हो।

चलते हुए वाहन में हैं तो यथासंभव जल्द से जल्द रुक जाय एवं वाहन में बैठे रहे। किसी मकान,पेड़, रास्ते पार करने वाले जगह, बिजली के तार के नजदीक या उसके नीचे रुकने से बचें।

बाढ़ के दौरान- 

एक लम्बी लाठी एवं मजबूत रस्सी हमेशा साथ रखें।

मकान हमेशा ऊंची जगह, ऊंंची पिलिन्थ पर ही बनवाएं।

बाढ़ के दौरान खाना ढक कर रखें। हल्का भोजन करें एवं उबला हुआ पानी पियें।

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने में मदद करें।

वाटरप्रूफ बैग या आपातकालीन कीट हमेशा अपने पास रखें, जिसमें एक छोटा रेडियो, टॉर्च, बैटरी, मजबूत रस्सी, माचिस, मोमबत्ती, पानी, सुखा भोजन एवं अन्य जरूरी कागजात, महंगे समान, जरूरी दस्तावेज, चीनी और नमक अपने साथ रखें।

ठनका/ वज्रपात से बचाव के उपाय 

यदि आप खुले में हैं तो शीघ्र ही मकान में ही आश्रय लें।

ऊंचे वृक्ष या ऊंचे टॉवर आदि के नीचे न खड़े रहें।

सफर के दौरान गाड़ी में ही रहें।

अगर खुले स्थान पर हैं और आसपास घर नहीं है तो जमीन पर दोनों पैरों को आपस में सटा लें और दोनों हाथों को घुटने पर रखकर अपने सिर को जमीन के तरफ यथासंभव झुका लें। तथा सिर को जमीन से न सटाएंं।

लू एवं गर्म हवाएंँ से बचने के उपाय

गर्मी के दिनों में पानी भरपूर पीयें। अगर प्यास नहीं भी लगा है तब भी पानी अवश्य पीयें। इससे लू लगने की संभावना नहीं होता है।

हल्के रंग के कपड़े पहने चाहिए।

हल्के भोजन करना चाहिए।

कठिन कार्यों से बचें।

विद्यालय के बच्चों को 11:30 में छुट्टी हो जाना चाहिए। ताकि 12:00 बजे तक बच्चे अपने घर पहुंच जाएं।

आगलगी से बचाव हेतु उपाय

आग लगने पर ग्रामीण समाज के लोगों का सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए।

आग बुझाने के लिए दो बोरी बालू या सुखी मिटटी बोरे में भरकर विद्यालय के किचन के बाहर रखा रहना चाहिए।

गैस में आग लगा है तो सर्फ के पानी आग लगे गैस पर फेंकने से बुझ जाता है।

शीतलहर/ ठंड से बचाव के उपाय 

विद्यालय के सभी बच्चों को गर्म कपड़े पहन कर आने के लिए कहा जाना चाहिए।

लंच के समय बच्चे को अधिक समय तक बाहर खेलने के लिए अनुमति नहीं देना चाहिए।

शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program) 


स्त्रोत- बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम(Chief Minister School Safety Program) 
(सुरक्षित शनिवार)