शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व (Importance of Internet in Education.)

शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व (Importance of Internet in Education.)


परिचय

आज का युग सूचना और प्रौद्योगिकी का युग है। इंटरनेट ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया है। पहले जहाँ विद्यार्थियों को जानकारी प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और पुस्तकालयों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं आज इंटरनेट के माध्यम से किसी भी विषय की जानकारी कुछ ही सेकंड में प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाइन कक्षाएँ, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, डिजिटल लाइब्रेरी तथा शैक्षिक वेबसाइटें विद्यार्थियों के लिए ज्ञान प्राप्ति के महत्वपूर्ण साधन बन गई हैं।

इंटरनेट ने शिक्षा को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी अब देश-विदेश के शिक्षकों और विशेषज्ञों से ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यही कारण है कि वर्तमान समय में इंटरनेट को शिक्षा का एक महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।

आज शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व (Importance of Internet) अति आवश्यक है।वैसे तो हर क्षेत्र में इंटरनेट का प्रयोग महत्वपूर्ण है। जब इंटरनेट का आविष्कार नहीं हुआ था, तब कुछ भी जानकारी एक दूसरे को धीरे-धीरे प्राप्त होता या नहीं भी होता था। जब से इंटरनेट आया तब से एक दूसरे को अपना संदेश देना या प्राप्त करना आसान हो गया है।



शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व
शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व


शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का उपयोग शिक्षक के लिए अमृत के समान है। बच्चों को सिखाने के उद्देश्य से शिक्षक इंटरनेट पर जो प्रकरण पढ़ाना चाहते हैं, उसे सर्च करके स्वयं पढ़ ले, तब बच्चों को कक्षा में अधिगम करा सकते हैं। जिससे बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा।

बच्चों के दिमाग को कैसे तेजी से बढ़ाएंँ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

आज के टेक्नोलॉजी युग में बेब हिंदी दुनिया ने भी इंटरनेट का उपयोग कर बहुत कुछ सीखा एवं अनुभव के साथ- साथ ज्ञान प्राप्त किया।


आज के वर्तमान स्थिति में विज्ञान, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, ऑनलाइन नौकरी के आवेदन ,ऑनलाइन खरीद- बिक्री, रेलवे ,हवाई जहाज ,बस, कार आदि,घर बैठे बैठे बुकिंग हो जाता है। यहां तक की eबुक से पढ़ना और भी आसान हो गया है।


ऑनलाइन शिक्षा में इंटरनेट की भूमिका

Google Meet, Zoom, YouTube शिक्षण चैनल, ऑनलाइन टेस्ट, डिजिटल नोट्स। कोविड काल के दौरान ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार की बात हो घर बैठे ऑनलाइन काम करने का किसी से छुपा नहीं है। आज इंटरनेट की भूमिका ऑनलाइन शिक्षा पूरे विश्व में छा गया है। 
               
विश्व के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति को अपना संदेश दे सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं। वह भी कम खर्च में। यहीं नहीं वीडियो कॉल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले व्यक्ति को एक साथ एक दूसरे के आमने सामने से बातें करते नजर आते हैं।


भारत के वर्तमान बाजार में जब से इंटरनेट आया, तब से भारत में इंटरनेट क्रांति आ गया। अब केवल शहर ही नहीं गांव - गांव तक इंटरनेट पहुंच गया। जहां आने जाने की सही मार्ग नहीं है। वहां भी इंटरनेट पहुंच चुका है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति के पास कोई भी मैसेज आसानी से पहुंच जाता है।

शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का योगदान :-

AI आधारित अध्ययन :-


आजकल  AI आधारित अध्ययन से पढ़ाई करना बिल्कुल आसान हो गया है जो चीज हमें समझ में नहीं आ रहा है। उसे कई तरीकों से समझ सकते हैं । AI आने के बाद बहुत लाभप्रद है । 

प्रश्नों के त्वरित उत्तर

 
इसमें शीघ्रता से उत्तर उपलब्ध हो जाता है और आसानी से हम लोग सीख जाते हैं। व्यक्तिगत सीखने की सुविधा जैसा लगता है कि कोई टीचर ही सीख रहा हो एकदम वास्तविक रूप से सीखने की सुविधा में AI का पिक्चर बड़ा ही रोचक उदाहरणों के द्वारा समझाता है । यह कई भाषाओं में अनुवाद कर सीखा देता है। 

स्मार्ट लर्निंग 

स्मार्ट लर्निंग से बच्चे बड़ी तेजी से सीख रहे हैं क्योंकि इसमें थ्री डाइमेंशनल शेप में सारा चीज दिखता इससे बच्चे जल्दी सीखते हैं।  आजकल स्कूलों में भी छोटे बच्चों को सीखने के लिए स्मार्ट लर्निंग बोर्ड उपयोग किया जाता है, ताकि बच्चे मजे लेकर सीख सकें। कई प्लेटफार्म ऐसे भी है जहाँ बच्चे या शिक्षक स्वयं सीख कर बच्चे को पढ़ाने में मदद होता है । 
शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व
शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व

आज जो व्यक्ति Facebook, WhatsApp यानी सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। उनका दिमाग पल-पल बदलते रहते हैं। खासकर उन युवाओं का जिनका उम्र 18 से 45 वर्ष का हो। कोई ऐसा भावात्मक मैसेज आता है, तो भाव विभोर हो जाते हैं। कुछ घंटे बाद कोई ऐसा मनोरंजन मैसेज प्राप्त हुआ, तो उनका दिमाग उसी तरह का हो जाता है। यहां कहने का तात्पर्य यह है कि पल में भावुक, एक ही पल के बाद मुड़ी हो जाते हैं। जैसा मैसेज वैसे दिमाग बदलते रहता है।

शिक्षा में इंटरनेट के दुष्प्रभाव


शिक्षा में इंटरनेट का दुष्प्रभाव भी है इसमें आदमी गलत जानकारी ले लेता है सोशल मीडिया पर घंटो समय बर्बाद करता है साइबर अपराध तथा मोबाइल की लत लग जाता है इसका लत किसी को भी लग सकता है 

1. गलत जानकारी का खतरा

इंटरनेट पर उपलब्ध सभी जानकारी सही और विश्वसनीय नहीं होती। कई बार विद्यार्थी बिना सत्यापन किए किसी भी वेबसाइट की जानकारी को सही मान लेते हैं। इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

2. समय की बर्बादी

इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार विद्यार्थी सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और मनोरंजन संबंधी सामग्री में अधिक समय व्यतीत करने लगते हैं। इससे पढ़ाई के लिए उपलब्ध समय कम हो जाता है और एकाग्रता प्रभावित होती है। इसलिए इंटरनेट का उपयोग समय-सीमा निर्धारित करके करना चाहिए।

3. साइबर सुरक्षा जोखिम

इंटरनेट का उपयोग करते समय साइबर सुरक्षा से जुड़ी समस्याएँ भी सामने आती हैं। फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, वायरस और हैकिंग जैसी घटनाएँ उपयोगकर्ताओं के लिए खतरा बन सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए।

4. सोशल मीडिया की लत

सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। कई छात्र पढ़ाई के समय भी बार-बार सोशल मीडिया देखते रहते हैं, जिससे उनका ध्यान भटकता है। इसलिए सोशल मीडिया का संतुलित और आवश्यकतानुसार उपयोग करना चाहिए।

शिक्षक कक्षा कक्ष का संचालन कैसे करें


इंटरनेट के माध्यम से कोई काम कठिन नहीं रह गया है, क्योंकि नेट के द्वारा सर्च करके सीखना आसान हो गया है। जैसे मुझे टाई बांधने नहीं आता, हम इंटरनेट पर सर्च करके टाई बांधना आसानी से सीख लेंगे। हम छोटे मोटे कामों को खुद ही कर ले रहे हैं।

आवेदन पत्र कैसे लिखें(How to write application form.) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • आज इंटरनेट जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। हमें रेलवे समय सारणी या कोई ट्रेन कहां पर है। हम लोग लाइव देख लेते हैं। सबसे बड़ी बात ऑनलाइन बिजनेस करके पैसा कमाया जा सकता है। शिक्षक के लिए इंटरनेट अति आवश्यक है क्योंकि शिक्षक को हमेशा अपडेट रहना चाहिए। जो पढ़ाना चाहते हैं उसे इंटरनेट पर सर्च करके इसे पढ़कर समझने के बाद बच्चों को प्रभावशाली ढंग से सिखाये जा सकते हैं।
आदर्श अध्यापक के कर्तव्य (Duties of the ideal teacher) निबंध पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निष्कर्ष 

निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि इंटरनेट ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। इसने ज्ञान प्राप्त करने के साधनों को व्यापक बनाया है शिक्षा को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया है। हालांकि इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं, लेकिन यदि इसका उपयोग सही दिशा में और सीमित रूप से किया जाए तो यह विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पूरे समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वर्तमान समय में शिक्षा और इंटरनेट एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। भारत के प्रत्येक छोटे बडे़ शहर या गांव तक इंटरनेट का नेटवर्क का जाल बीछ चुका है इससे इंटरनेट चलाना आसान हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का महत्व बहुत है। उच्च शिक्षण संस्थान हो या छोटे बच्चों का विद्यालय । स्मार्ट क्लासेेेज से बच्चों को सीखना आसान हो गया है। अब तो  प्रत्येक शिक्षण संस्थान में भी स्मार्ट क्लासेज का प्रयोग लोकप्रिय हो चुका है।

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का क्या महत्व है?

इंटरनेट विद्यार्थियों और शिक्षकों को त्वरित जानकारी, अध्ययन सामग्री तथा ऑनलाइन शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराता है। इससे सीखने की प्रक्रिया आसान और प्रभावी बनती है।

2. विद्यार्थियों को इंटरनेट से क्या लाभ मिलता है?

विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑनलाइन टेस्ट, नोट्स तथा विभिन्न शैक्षिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

3. क्या इंटरनेट पारंपरिक शिक्षा का स्थान ले सकता है?

नहीं, इंटरनेट शिक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन यह पूरी तरह से विद्यालय और शिक्षक का स्थान नहीं ले सकता। दोनों का संतुलित उपयोग आवश्यक है।

4. शिक्षा में इंटरनेट की क्या चुनौतियाँ हैं?

गलत जानकारी, समय की बर्बादी, साइबर सुरक्षा जोखिम तथा सोशल मीडिया की लत जैसी समस्याएँ इंटरनेट के उपयोग से जुड़ी चुनौतियाँ हैं।

5. ऑनलाइन शिक्षा में इंटरनेट की क्या भूमिका है?

ऑनलाइन शिक्षा पूरी तरह इंटरनेट पर आधारित है। इसके माध्यम से छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं और विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।


वेब हिंदी दुनिया ( Web Hindi Duniya) के पूरे टीम रात दिन मेहनत करके आपके लिए ब्लॉक पोस्ट तैयार करता है, केवल आप पढ़े अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें।

पाठकों से प्रश्न: आप शिक्षा में इंटरनेट के उपयोग को कितना महत्वपूर्ण मानते हैं? अपनी राय कमेंट के माध्यम से अवश्य साझा करें।

17 टिप्‍पणियां:

  1. “Hello,


    I really enjoyed your article about how intenet important in study.

    I just wanted to reach out to you as I’ve just put-together an article entitled: इंटरनेट शिक्षा मे कैसे मदद करता हे that I thought might interest you. just click : http://www.hindiganga.com/%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%A6/

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छा आर्टिकल एवं उपयोगी है

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. आपने इन्टरनेट पर बहुत अच्छी जानकारी दी है.

    जवाब देंहटाएं
  5. Very useful information on education and it is very important
    Role of Internet in education in Hindi keep sharing more information on Weight Loose.

    जवाब देंहटाएं